वाराणसी।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में आगामी निर्वाचन तैयारियों के दृष्टिगत निर्वाचक नियमावली को शुद्ध,त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने हेतु जनपद में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत आज जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक डॉ राजेश्वर आचार्य से भदैनी स्थित उनके आवास पर जाकर मुलाकात किया।जिलाधिकारी ने आचार्य जी से कुशलक्षेम पूछा और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।इसके बाद मौके पर आचार्य जी को गणना प्रपत्र दिया गया और प्रपत्र भरने के बारे में बताया गया।इसके बाद उन्होंने जनपद के औरंगाबाद की 103 वर्षीय बुजुर्ग महिला मतदाता राधिका त्रिपाठी के घर पहुंचकर उनसे बातचीत कर गणना प्रपत्र दिया और भरने के तरीके बताए।जिलाधिकारी ने संबंधित क्षेत्र के ए ई आर ओ को दोनों मतदाताओं के गणना प्रपत्र को भरवाकर कलेक्ट करने के निर्देश दिए।इस दौरान संबंधित क्षेत्र के ए ई आर ओ,बीएलओ व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *