यूपी कॉलेज इग्नू अध्ययन केन्द्र पर में इंडक्शन मीटिंग 

 

वाराणसी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र–2708, उदय प्रताप कॉलेज वाराणसी के राजर्षि सेमिनार हॉल में 16 नवम्बर 2025 को जुलाई सत्र 2025 के नव–प्रवेशित विद्यार्थियों की परिचय–सम्मेलन (इंडक्शन मीटिंग) का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. यू. एन. त्रिपाठी ने इग्नू की शिक्षा व्यवस्था की विशेषताओं तथा देश–विदेश में फैलते उसके प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने डिजिटल लर्निंग के विभिन्न माध्यमों, यूट्यूब, फेसबुक, शैक्षिक टीवी चैनल, ऑनलाइन पाठ्यक्रम तथा रोजगारपरक कार्यक्रमों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रवेश की वैधता, क्रेडिट प्रणाली और परीक्षा से जुड़े प्रश्नों के उत्तर भी दिए। अध्ययन केंद्र समन्वयक प्रो. संजय कुमार शाही ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अध्ययन केंद्र की गतिविधियों, परामर्श कक्षाओं, सत्रीय कार्य और परीक्षा प्रक्रिया के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। सहायक समन्वयक प्रो. आर. एस. एस. रघुवंशी ने केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं और संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि डॉ. बनमाली सिंह ने क्षेत्रीय केंद्र से विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं का विस्तार से वर्णन किया तथा उनकी शंकाओं का समाधान भी किया। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने की। उन्होंने नव–प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का संचालन सहायक समन्वयक प्रो. अनिल कुमार सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सहायक समन्वयक डॉ. मनीष कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर इग्नू अध्ययन केंद्र के सहायक समन्वयक डॉ. डी. डी. सिंह सहित केंद्र के सभी प्राध्यापक–कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नव–प्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *