वाराणसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई की 190 वां जन्म जयंती के उपलक्ष में दो दिवसीय समारोह का आयोजन भदैनी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई की जन्मस्थली पर आयोजित किया गया है।
जागृति फाउंडेशन एवं महारानी लक्ष्मी बाई जन्म स्थान स्मारक समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह का शुभारंभ 18 नवंबर2025, दिन मंगलवार को महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती की पूर्व संध्या पर सांय 5:30 बजे महारानी की स्मृति में दीपदान करके होगा।
19 नवंबर उनके जन्म जयंती पर प्रातः 10:30 बजे जन्म जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।
समारोह के मुख्य अतिथि अखाड़ा गोस्वामी तुलसीदास एवं आईआईटी बीएचयू में प्रोफेसर विश्वम्भर नाथ मिश्र होंगे। विशिष्ट अतिथि लोक भूषण सम्मान से सम्मानित साहित्यकार डॉ जयप्रकाश मिश्र, स्वदेशी जागरण मंच की काशी प्रांत की संयोजिका कविता मालवीय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर नवल किशोर दुबे, प्रोफेसर देवब्रत चौबे, काशी में हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ पदाधिकारी रहे शिवकुमार सिंह, समाजसेवी नागेश सिंह, अरविंद त्रिपाठी होंगे।
