
वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री की सर्वोच्च विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रम के साथ अन्य समस्त योजनाओं की विभागवार समीक्षा/सी0एम0 डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया कि कार्यों/योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस प्रदर्शित करें। उन्होंने कहा कि कार्याे के संचालन एवं क्रियान्वयन में लापरवाही के कारण सीएम डैश-बोर्ड पर खराब रैकिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी संबंधित अधिकारी इसका ध्यान रखें। जिलाधिकारी ने कम प्रगति वाले विभागों जैसे सेतु निगम में सेतुओं के निर्माण कार्यों,नियोजन विभाग की फैमिली आईडी,बेसिक शिक्षा के पीएम पोषण-विद्यालय निरीक्षण, पिछड़ा वर्ग कल्याण में दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, लोक निर्माण विभाग के कार्यों में नई सड़कों का निर्माण, समाज कल्याण विभाग के अनुसूचित जाति दशमोत्तर/पूर्वदशम छात्रवृत्ति व सामान्य वर्ग दशमोत्तर छात्रवृत्ति, लोक शिकायत के सीएमआईएस, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सेतु निगम के तहत निर्माणाधीन सेतुओं के निर्माण कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए।फैमिली आईडी में उन्होंने नगर निगम के सफ़ाईकर्मियों, पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों और शहरी क्षेत्रों में जितने भी समूह काम कर रहे हैं,उन सभी लोगों की फैमिली आईडी बनाने के निर्देश दिए।मनरेगा के अंतर्गत फैमिली आईडी से संबंधित लंबित मामलों को डीसी मनरेगा को निर्देशित किया। नई सड़कों का निर्माण और सड़को का अनुरक्षण में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को दिए। उन्होंने पीएम पोषण-विद्यालय निरीक्षण के लिए नामित अधिकारियों/शिक्षकों को अपने लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।इसके अलावा उन्होंने सीएमआईएस, मध्याह्न भोजन योजना एवम विद्यार्थियों की उपस्थिति और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने समाज कल्याण,अल्पसंख्यक कल्याण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण से सम्बंधित दशमोत्तर छात्रवृत्ति का वितरण आदि से सम्बंधित समीक्षा की गयी। कहा कि जिस स्तर पर छात्र छात्राओं के आवेदन लंबित है,उसका अपने अधीनस्थों से समन्वय स्थापित कर मामले को निस्तारित कराएँ और छात्रवृत्ति वितरण सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माण कार्यो में प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा के साथ-साथ भौतिक प्रगति एवं वित्तीय प्रगति की आकड़ेवार समीक्षा की गयी। पर्यटन विभाग के कार्यों की प्रगति, स्वच्छ भारत मिशन, महिला एवं बाल विकास के योजनाओं की प्रगति सहित अन्य विकास एवं निर्माण कार्याे की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियोें को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने विभागों द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय अधिकारीगण प्रत्येक दशा में योजनाओं के संचालन में समयबद्धता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, आम जनमानस की शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जाए। उन्होंने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस बात का विशेष ध्यान दिया जाये कि विभागीय योजनाओं के आच्छादन सहित लाभार्थीपरक योजनाओं को लक्ष्य के सापेक्ष ससमय पूर्ण कर लिया जाये, किसी भी प्रकार से लम्बित मामलों को अविलम्ब निस्तारित करा दिया जाये।इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
