वाराणसी। टिकरी गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में आईआईटी बीएचयू एवं डिग्री महाविद्यालय के छात्रों द्वारा ग्राम मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य गाँव के बच्चों को शिक्षा, जागरूकता और सकारात्मक सीख से जोड़ना रहा। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेकर नई जानकारियाँ प्राप्त कीं। इस आयोजन में मीरा फाउंडेशन की भी सक्रिय भागीदारी रही। फाउंडेशन के प्रदर्श कक्ष के माध्यम से बच्चों को शिक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई, उनसे संवाद किया गया तथा पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया गया। आयोजन में आईआईटी बीएचयू के छात्र एवं सदस्य विजय टाटा, अजय, प्रियंका, दीपशिखा, कृष, मनोज, यश, कृपा, गिरिजा, प्रियांशु, संजय और शाहिंदा की विशेष सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *