वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने चन्द्रावती घाट के पुनर्विकास कार्यों, न्यूरोपैथिक केंद्र व पंचकर्मा हट तथा कादीपुर फ्लाइओवर का औचक स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति जानी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के अभियंता ने बताया कि इस परियोजना में गैबियन रिटेनिंग वॉल, तीन प्लेटफॉर्म, चेंजिंग रूम, ग्रीन रूम चंद्रावती घाट के सभी कार्य लगभग पूरा हो चुका है।जिलाधिकारी ने सभी निर्माण कार्यों का अवलोकन और शेष कार्यों को 15 फ़रवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए। बता दें कि इस परियोजना का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना, जैन अनुयायियों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करना और नदी मार्गों के माध्यम से इस स्थल को जोड़ना है।

 

नेचुरोपैथी केंद्र व पंचकर्मा हट के निरीक्षण में कार्यदायी संस्था द्वारा बताया गया कि स्ट्रक्चर कार्य, स्टैण्डर्ड एकोमोडेशन, सुइट रूम, कर्मचारी आवास एवं साईट के विकास कार्यों सहित कुल कार्यों की प्रगति लगभग अस्सी प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी ने सभी कार्यों को मानक और गुणवत्ता के साथ मई तक पूर्ण कराने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए। इसी तरह से कादीपुर फ्लाइओवर के निर्माण कार्यों फिनिशिंग के शेष कार्यों को 20 दिन में पूरा करने के निर्देश जिलाधिकारी ने सेतु निगम को दिए। इस दौरान दौरान कार्यदायी संस्थाओं के अभियंता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *