
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।नागरिक सुरक्षा भेलूपुर प्रखंड की मासिक बैठक मानसरोवर स्थित श्री राम तारक आंध्रा आश्रम में प्रखंड के डिविजनल वार्डन वी वी सुंदर शास्त्री जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि भेलूपुर प्रखंड के सहायक उप नियंत्रक इंफारुल होडा रहे।
बैठक में आगामी 06 दिसंबर को नागरिक सुरक्षा की स्थापना दिवस समारोह के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए समस्त सदस्यों को प्रशिक्षण दिलाने के विषय पर अवलोकन किया गया।
सहायक उप नियंत्रक महोदय ने समस्त पोस्ट वार्डेनो से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक पोस्ट से अधिक से अधिक सदस्यों को प्रशिक्षण दिलाया जाए। प्रशिक्षण प्राप्त करने से सदस्यों को नागरिक सुरक्षा के बारे में जानकारी एवं ट्रेंड होंगे।
उक्त बैठक में भेलूपुर प्रखंड के अंतर्गत समस्त सम्मानित घटना नियंत्रक अधिकारी , समस्त पोस्ट के पोस्ट वार्डन, डिप्टी पोस्ट वार्डन प्रमुख रूप से घटना नियंत्रक अधिकारी दिलीप पांडेय ,भेलूपुर प्रखंड के रिजर्व पोस्ट वार्डन डा आर के बक्शी, श्रीमती सुरैया बानो,संतोष मिश्रा, राम किशुन राम, डॉक्टर संजय गुप्ता, अरुण कुमार गुप्ता, सौरभ श्रीवास्तव उपस्थित थे
