वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज खेल मैदान पर वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता सकुशल सम्पन्न हुई। शुक्रवार को प्रतियोगिता 1500 मीटर दौड़ के साथ प्रारम्भ हुई तथा प्रतियोगिता का समापन 400 मीटर दौड़ के साथ हुई। कला संकाय के छात्र हार्दिक मिश्रा ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे दिन प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अतिथि सदस्य शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज, उत्तर प्रदेश डॉ हरेंद्र कुमार राय ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। व्यक्तिगत चैंपियनशिप डिग्री कॉलेज बालक , बालिका वर्ग में राम आशीष यादव और आराध्या प्रजापति सीनियर वर्ग बालक बालिका में अनुज यादव व आरती पाल जूनियर वर्ग बालक, बालिकामें सूरज सिंह आस्था गुप्ता। रानी मुरार बालिका जूनियर चैंपियन आयुषी पाल सीनियर चैंपियन निराली पटेल तथा मिनी वर्ग कि व्यक्तिगत चैंपियनशिप बालक, बालिका क्रमशः राहुल यादव व सुप्रिया पटेल रही । मुख्य अतिथि का स्वागत प्राचार्य प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर के किया प्रोफेसर सुबोध कुमार सिंह ने सॉल, तथा डॉ विनय कुमार यादव ने बैज और माला पहना कर किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य उदय प्रताप इण्टर कॉलेज डॉ रमेश प्रताप सिंह, रानी मुरार बालिका इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्य अनिता सिंह, पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ संगीता कुमार,कार्तिक राम ,श्री चंद्रबली सिंह , डॉ अजीत सिंह, डॉ विनय कुमार यादव , डॉ देवेश चंद्र, अंजू सिंह, दिनेश प्रताप सिंह आदि थे। खेल सचिव प्रो सुबोध सिंह ने प्रगति रिपोर्ट पढ़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *