
वाराणसी। ईश्वरगंगी स्थित कमलाकर चौबे आदर्श इंटर कॉलेज में 22 नवंबर, शनिवार को ख्यतिलब्ध साहित्यकार पंडित हरिराम द्विवेदी का भोजपुरी में योगदान विषयक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
युवा पीढ़ी में भोजपुरी के प्रति एक नई चेतना जगाने के उद्देश्य को लेकर पंडित हरिराम द्विवेदी भोजपुरी साहित्य शोध न्यास द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता जिसका विषय था साहित्यकार पंडित हरिराम द्विवेदी का भोजपुरी में योगदान। निबंध प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोक भूषण सम्मान से सम्मानित साहित्यकार डॉ जय प्रकाश मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि पंडित कमलाकर चौबे आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर रमाकांत मिश्रा ने साहित्यकार पं हरि राम द्विवेदी जी के चित्र पर माला अर्पण कर किया।
इस अवसर पर साहित्यकार डॉक्टर जयप्रकाश मिश्रा ने कहा कि भोजपुरी भाषा मीठी है जो सभी का दिल जीत लेती हैं। भोजपुरी के माध्यम से हम समाज में एक सदभावना, प्रेम भाईचारा बढ़ा सकते हैं। इसको अपनाने हमारी गरिमा और बढ़ेगी, घटेगी नहीं। वही विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर रमाकांत मिश्रा ने कहा कि इस तरह के आयोजन होने चाहिए इससे युवा पीढ़ी भोजपुरी भाषा जान सकेंगी और उनको भोजपुरी का ज्ञान हो सकेगा और वह भोजपुरी को समझ भी सकेंगे। आए हुए अतिथियों का स्वागत पंडित हरिराम द्विवेदी भोजपुरी साहित्य शोध न्यास के महासचिव अरुण कुमार द्विवेदी ने किया।
इस अवसर पर समाज सेविरमेश मिश्रा योगी विनय कुमार मिश्रा सहित विद्यालय के छात्र उपस्थित थे।
