
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।मतदाता सूची में पुनः निरीक्षण का विशेष शिविर 22 एवं 23 नवंबर को प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर आयोजित किया गया है।जिसमे हर पोलिंग स्टेशन पर समस्त BLO उपस्थित रहते हुए मतदाता को SIR फर्म भरवाया गया।
जो मतदाता को SIR फर्म नहीं मिला उनको भी दिया गया।
दुर्गा चरण गर्ल्स स्कूल , ओरियंटल स्कूल , बंगाली टोला इंटर कालेज, सी एम एंग्लो बंगाली इंटर कालेज , इंदिरा गांधी स्कूल एवं विभिन्न स्कूल में शिविर आयोजित किया गया था। जिससे मतदाता को आसानी से SIR फर्म प्राप्त कर BLO के समक्ष जानकारी हो सके एवं तुरंत जमा किया जा सके।
उक्त कार्यक्रम में मतदाता को सहयोग हेतु कई सामाजिक संगठन के सदस्यगण उपस्थित थे। लोगो में एक अलग उत्साह देखा गया। मतदाता सूची में कई लोगो के नाम न होने पर मायूस भी देखा गया
