वाराणसी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्तमान में विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण (SIR) का कार्य गतिशील है। आयोग के निर्देश के क्रम में बीएलओ द्वारा 04 नवंबर से 04 दिसंबर तक मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण एवं गणना प्रपत्र प्राप्त किये जाने का कार्य किया जा रहा है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के कार्य में समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी द्वारा अपने-अपने बूथ लेवल एजेन्ट की तैनाती की गयी है, जिनके द्वारा बीएलओ के साथ रहकर कार्य में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *