
सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
वाराणसी। उ.प्र. राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन, जोन वाराणसी के द्विवार्षिक जोनल चुनाव वर्ष 2025 सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गए। चुनाव की प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी श्री दिलीप कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष—सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन वाराणसी तथा सहायक चुनाव अधिकारी श्री चंद्रेश कुमार सिंह, सचिव—सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन वाराणसी के निर्देशन में पूरी की गई। चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई, जिसमें कुल 9 पदों के लिए 9 उम्मीदवारों ने आवेदन किया। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 22 नवंबर थी, परन्तु किसी भी उम्मीदवार द्वारा अपना पर्चा वापस नहीं लिया गया। इस प्रकार सभी पदों पर सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
अध्यक्ष – श्री रमेश कुमार,
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार गौतम, उपाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव, मंत्री विवेक सिंह,
संयुक्त मंत्री रमेश चन्द्र सरोज,
संगठन मंत्री जीवन लाल,ऑडिटर पियूष त्रिपाठी,प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य आनन्द कुमार यादव, प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य अमित राय,
चुनाव प्रक्रिया के संयोजक शमाल अहमद (प्रान्तीय संरक्षक) तथा सहसंयोजक अरुण दूबे (जिला संरक्षक) रहे। जिन्होंने चुनाव की सभी औपचारिकताओं को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया।
