वाराणसी।गोरखपुर में आयोजित तीन दिवसीय विश्व हिंदू महासंघ के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में महानगर वाराणसी ने किन्हीं कारणों से पदाधिकारी बहनें उपस्थित नहीं हो सकी थी।वे बहनों को शनिवार को सम्मानित किया गया।

समारोह में प्रदेश महामंत्री संगीता मिश्रा जी के नेतृत्व में गुरुधाम वाराणसी में बहन प्रियवंदा सिंह के आवास पर आयोजित रहा।

जिसमें विश्व हिंदू महासंघ मातृशक्ति महानगर की बहनों को प्रदेश महामंत्री संगीता मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष, सरिता गुप्ता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राधा सिंह ने बहनों को सम्मानित किया गया। सभी बहनें सम्मानित होने पर बहुत खुशी और गर्व महसूस कर रही थी दो गुने उत्साह से संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी। सम्मानित होने वाली बहनें सर्वश्री राधा सिंह, प्रियवंदा सिंह, उर्मिला मिश्रा, ममता सिंह, शुभ्रा व्याश, जुही सिंह,रीना श्रीवास्तव, संजू सिंह आदि को मोमेंटो, स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

स्वागत प्रियम्बदा सिंह,कार्यक्रम संयोजन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राधा सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *