
वाराणसी। इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की वाराणसी शाखा में शनिवार को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सहयोग से हेल्थ अवेयरनेस सेशन आयोजित किया गया। आईसीएआई भवन, पांडेयपुर में हुए इस कार्यक्रम में “वेलनेस फर्स्ट और फाउंडेशंस ऑफ रेसिलिएंस विषयों पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। फिटनेस टिप्स और थेरेपी से संबंधित उपयोगी बातें सीए सौरभ कुमार शर्मा ने साझा कीं। इसके साथ ही आईसीएआई और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से साइक्लिंग राइड का आयोजन किया गया। जिसमें सदस्यों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने आईसीएआई भवन से भक्तिनगर कॉलोनी तक साइक्लिंग कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह ने पूर्व ओलम्पियन खिलाड़ियों को अंगवस्त्रम व रुद्राक्ष भेंटकर सम्मानित किया। शुभारंभ अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह, धन्यवाद ज्ञापन शाखा उपाध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा ने दिया। इस दौरान पूर्व शाखा अध्यक्ष सीए सोमदत्त रघु, शाखा कोषाध्यक्ष सीए रणजीत कुमार पांडेय, सिकासा अध्यक्ष सीए श्रीप्रकाश पांडेय, सीए नमन कपूर, सीए सौरभ शर्मा, सीए राजीव कुमार सिंह, सीए कैलाश नाथ यादव, सीए धनंजय ओझा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
