वाराणसी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप मौर्य के आवासीय कार्यालय, टड़िया चकबिही में पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी आंदोलन के पुरोधा नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। प्रदीप मौर्य ने कहा कि आज हम भारतीय राजनीति के उस युगपुरुष को नमन कर रहे हैं, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीब, किसान, मजदूर और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। नेताजी सादगी, संघर्ष, सामाजिक न्याय और मूल्यों के प्रतीक थे। उन्होंने सदैव वंचितों की आवाज़ को बुलंद किया और उन्हें सामाजिक-राजनीतिक मुख्यधारा से जोड़ने का अथक प्रयास किया। प्रदीप मौर्य ने कहा कि नेताजी के आदर्श, सिद्धांत और संघर्ष हमें सदा प्रेरित करते रहेंगे।

कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, अवधेश अंबेडकर, कपिल यादव, शशि राजभर, सतीश मौर्या, अजय बिंद, सोनू मौर्य, इश्तियाक अहमद, संदीप मौर्या, दिलीप मौर्य, रिंकू पटेल और बलदेव मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने नेताजी को नमन करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *