मनोनयन पर मिली बधाई

 

वाराणसी। इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट (आईएजे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा कैलाश सिंह विकास ने पटना बिहार निवासी, वरिष्ठ पत्रकार प्रभात कुमार वर्मा को इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट (आईएजे) बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। उक्त मनोनयन सत्र 2025 -2026 हेतु किया गया है।

प्रभात कुमार वर्मा बिहार से प्रकाशित हिन्दी दैनिक दस्तक प्रभात के सम्पादक हैं। साथ ही साहित्यकार व भोजपुरी फिल्म निर्देशक हैं।

प्रभात कुमार वर्मा को बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर आईएजे परिवार व वरिष्ठ पत्रकार गण सर्वश्री मोतीलाल गुप्ता, मोहम्मद दाऊद राजेश गौतम, अर्जून सिंह, अरविंद विश्वकर्मा, जियाउद्दीन फारुकी एडवोकेट, आशीर्वाद सिंह ई राम नरेश नरेश, आनंद कुमार सिंह, प्रवीण व्दिवेदी, राधा सेठ, मुशीरुल हसन सिद्दीकी, सुभाष चन्द्र, जफरुद्दीन फारूकी, डा विनय श्रीवास्तव, विक्की वर्मा, राजू वर्मा, अमित कुमार पांडेय, डा विवेक कुमार सिंह, डा कोमल सिंह, राधा सिंह ने बधाई दी है।

पत्रकारों ने विश्वास जताया है कि प्रभात कुमार वर्मा संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *