वाराणसी।संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय,वाराणसी के कुलसचिव श्री राकेश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा-27 (4) के अधीन प्रो० महेन्द्र पाण्डेय, आचार्य-वेद विभाग, इस कार्यालय ज्ञाप के निर्गत होने की तिथि से तीन वर्ष अथवा सेवानिवृत्ति तिथि, जो पहले हो, तक के लिए वेद-वेदाङ्ग संकाय के संकायाध्यक्ष होंगे।

वेद विभागाध्यक्ष प्रो महेन्द्र पांडेय इसके पूर्व भी वर्ष 2020 से 2023 तक संकायाध्यक्ष रह चुके हैं। पुनः दुबारा बनाए गए हैं।

इस संकाय के अंतर्गत वेद, व्याकरण, ज्योतिष एवं धर्मशास्त्र विभाग हैं।

उक्त मनोनयन पर प्रो रामपूजन पांडेय,प्रो जितेन्द्र कुमार, प्रो अमित कुमार शुक्ल,प्रो विधु द्विवेदी, प्रो दिनेश कुमार गर्ग आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *