वाराणसी। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जागरूकता की दिशा में समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सक्रिय होते दिखाई दे रहे हैं। इसी क्रम में विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा रविवार को अपने मतदान केंद्र पहुंचे और अपने सम्पूर्ण परिवार के साथ सभी पात्र सदस्यों के एसआईआर फार्म भरवाकर बीएलओ को उपलब्ध कराया। विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने बताया कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सही रूप से मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। इसके प्रथम चरण में उन्होंने अपने परिवार के सभी सदस्यों के एसआईआर फार्म भरकर जमा किए। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में मोहल्लावार कैंप लगाकर अधिक से अधिक लोगों को एसआईआर फार्म भरवाने में सहयोग किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का एसआईआर फार्म अवश्य भरें और मतदाता सूची को शुद्ध व मजबूत बनाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *