वाराणसी। निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को गति देने के लिए नागरिक सुरक्षा प्रधान कार्यालय चेतगंज में रविवार को वरिष्ठ वार्डेन और स्वयंसेवकों की बैठक हुई। अध्यक्षता एडीएम प्रशासन /उप जिला निर्वाचन अधिकारी और एडीएम (नगर) आलोक कुमार ने किया। अपर जिलाधिकारी नगर ने निर्देश दिया कि सभी वार्डेन अपने क्षेत्रों में बीएलओ के साथ मिलकर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़ने, त्रुटियों में सुधार और सूची को अद्यतन बनाने में सहयोग करें। सभी स्वयंसेवक प्रतिदिन कम से कम 10 परिवारों के फार्म भरवाने और जमा करने का लक्ष्य दिया गया है। इस अवसर पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जेडी सिंह ,चीफ वार्डेन विनोद गुप्ता, डिप्टी चीफ वार्डेन अविनाश अग्रवाल सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होला और विवेक कुमार, डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय,वीवी सुन्दर शास्त्री, कन्हैया लाल,मंगला प्रसाद, समेत विभिन्न प्रखंडों के अन्य वरिष्ठ वार्डेन, स्वयंसेवक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *