वाराणसी।संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय,वाराणसी के वेद विभागाध्यक्ष प्रो महेन्द्र पांडेय ने सोमवार को वेद वेदांग संकायाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया।यह कार्यभार निवर्तमान संकायाध्यक्ष प्रो अमित कुमार शुक्ल से प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा-27 (4) के अधीन प्रो महेन्द्र पाण्डेय, आचार्य-वेद विभाग,आज से तीन वर्ष अथवा सेवानिवृत्ति तिथि, जो पहले हो, तक के लिए वेद-वेदाङ्ग संकाय के संकायाध्यक्ष रहेंगे।

वेद विभागाध्यक्ष प्रो महेन्द्र पांडेय इसके पूर्व भी वर्ष 2020 से 2023 तक संकायाध्यक्ष रह चुके हैं। पुनः दुबारा बनाए गए हैं।

इस संकाय के अंतर्गत वेद, व्याकरण, ज्योतिष एवं धर्मशास्त्र विभाग है।

प्रो रामपूजन पांडेय,प्रो जितेन्द्र कुमार, प्रो अमित कुमार शुक्ल,, प्रो दिनेश कुमार गर्ग , प्रो विद्या कुमारी चंद्रा, डॉ विजय कुमार शर्मा, डॉ सत्येन्द्र कुमार यादव, डॉ विजेन्द्र कुमार आर्य, डॉ ज्ञानेन्द्र आदि ने नए संकाय प्रमुख का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *