
नगवाँ स्थित बड़े हनुमान मंदिर में अखंड कीर्तन का हुआ आयोजन
वाराणसी । सियाराम विवाह पंचमी के उपलक्ष में नगवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर में ट्रस्ट श्री जगन्नाथ जी के तत्वाधान में अखंड श्रीराम संकीर्तन का भव्य शुभारंभ मंगलवार को हुआ। संगीतमय संकीर्तन का शुभारंभ प्रातः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक पंडित वशिष्ट त्रिपाठी ट्रस्ट श्री जगन्नाथ जी के सचिव शैलेश त्रिपाठी ने हनुमान जी का पूजन अर्चन करके एवं संकीर्तन मंडली के सदस्यों का पूजन अर्चन एवं हनुमान जी की आरती करके किया। इसके पश्चात अखंड संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। सीताराम जय राम जय सीताराम की धुन से पूरा परिसर गूंज उठा।
इस अवसर पर वशिष्ठ त्रिपाठी ने कहा कि सीता राम विवाह पंचमी के उपलक्ष में हर साल बड़े हनुमान मंदिर में अखंड संकीर्तन का आयोजन किया जाता है । 24 घंटे तक चलने वाले इस अखंड कीर्तन में भगवान रामऔर माता सीता सीता के नाम का गान किया जाता है। 24 घंटे चलने वाले संकीर्तन में उपस्थित ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि आज सीता राम विवाह महोत्सव पर अखंड संकीर्तन का आयोजन बड़ा ही भक्तिमय है। हनुमान जी भगवान राम के नाम को सुनकर बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और सभी सुखों की प्राप्ति कराते हैं। संस्था के सचिव शैली त्रिपाठी ने कहा कि भगवान राम के आदर्शों पर चलकर ही अपने देश में रामराज आ सकता है । विवाह पंचमी के उपलक्ष में हनुमान जी के गुंबद पर नया ध्वज भी फहराया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी रामयश मिश्र सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित थे।
