
वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज के संस्थापन दिवस समारोह के तहत मंगलवार को भोजूबीर चौराहे पर मंगलवार को दिन में मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने नवनिर्मित राजर्षि उदय प्रताप सिंह जू देव द्वार का लोकार्पण किया। कालेज के प्राचार्य, विभिन्न विभागों के अध्यापक, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, प्राचीन छात्र एसोसिएशन के पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उद्घाटन को सभी ने कॉलेज की गौरवशाली परंपरा से जुड़ा ऐतिहासिक क्षण बताया। उपस्थित जनों ने संस्थापक राजर्षि उदय प्रताप सिंह के शिक्षा-सेवा योगदान को याद करते हुए महाविद्यालय की निरंतर उन्नति की कामना की। समारोह में प्राचीन छात्र एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राम सुधार सिंह, आनंद विजय, भानु प्रताप, अमरनाथ सिंह ने मंत्री रविन्द्र जायसवाल को क्षत्रिय मित्र पत्रिका भेंट की। इस अवसर पर प्रो. मनीष कुमार सिंह, पार्षद संदीप रघुवंशी, अरविन्द सिंह, दिनेश यादव, पार्षद अशोक मौर्या, अमित रघुवंशी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
