शैक्षिक भ्रमण: विद्यार्थियों के लिए यथार्थ के धरातल पर सीखने का अनमोल अवसर:- कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा।

 

वाराणसी।यात्रा से विद्यार्थियों और अध्यापकों को अनेकों लाभ के अवसर प्राप्त होंगे,विद्यार्थियों को विंध्याचल धाम की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानने का अवसर मिलेगा।जिससे उनके ज्ञान में भौतिक रूप से अनुभव के साथ वृद्धि होगी। उन्हें अपनी संस्कृति के प्रति गर्व महसूस करते हुए सनातन धर्म संस्कृति, भौगोलिक और सांस्कृतिक महोत्सव के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। इससे उनके जीवन में अध्यात्मिकता का संचार होगा तथा अपने जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझने में सक्षम हो पाएंगे।

उक्त विचार सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के दीन दयाल उपाध्याय कौशल केन्द्र के अध्ययनरत विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा को कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने शनिवार को अपने आवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए व्यक्त किया।

कुलपति प्रो शर्मा ने कहा कि इस तरह से ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करने का अवसर मिलता है, जिससे उनके मन में इतिहास के प्रति रुचि जागृत होती है और वे अपने पूर्वजों की विरासत को समझने में सक्षम होंगे ।वहां के स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने का अवसर मिलता है, जिससे उनके मन में सांस्कृतिक विरासत के प्रति प्रेम उत्पन्न होता है और वे अपनी संस्कृति को जीवंत रखने के लिए प्रेरित होते हैं।अध्यापकों को शिक्षण के नए तरीके और तकनीकियों के बारे में जानने का अवसर मिलता है, जिससे उनकी शिक्षण क्षमता में वृद्धि होती है और वे अपने विद्यार्थियों को अधिक प्रभावी ढंग से शिक्षा प्रदान कर सकते हैं। इस प्रकार, विंध्याचल धाम में शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम विद्यार्थियों और अध्यापकों के लिए एक अनमोल अवसर है, जिससे वे अपनी संस्कृति, इतिहास और अध्यात्मिकता के बारे में जान सकते हैं और अपने जीवन को समृद्ध बना सकते हैं।

उक्त केन्द्र की निदेशक प्रो विधु द्विवेदी के नेतृत्व में यह एक दिवसीय शैक्षणिक यात्रा रवाना हुई उस दौरान उन्होंने बताया कि यह यात्रा विद्यार्थियों के परस्पर समन्वय के भाव की यात्रा है।उन्हें अपने जीवन में अपने भौगोलिक ज्ञान और सांस्कृतिक धरोहरों के प्रति सम्मान, समर्पण का भाव जागृत होगा।आज दर्जन से अधिक विद्यार्थी एवं अध्यापकों का एक साथ यात्रा हो रहा है,इससे अनुशासन की भावना भी जागृत होगी।

उस दौरान विद्यार्थियों के साथ केन्द्र के अध्यापक एवं कर्मचारियों ने सहभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *