
वाराणसी। अबेकस ग्रैजुएशन सेरेमनी के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ मंजरी पाण्डेय (मुख्य अतिथि ) एवं अमर अग्रवाल (विशिष्ट अतिथि)रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में इन्स्टीट्यूट की डायरेक्टर श्रीमती सरिता अग्रवाल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया । मंच का संचालन विजय अग्रवाल ने किया। आरूषि सिंह और प्रियसी सिंह ने सरस्वती वंदना की तत्पश्चात विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।
इस वर्ष 2025 में कुल 19,000 बच्चों ने पूरी दुनिया से अबेकस ओलंपियाड में शामिल हुए।जिसमें चैंपियन आफ चैंपियन 277 विद्यार्थी रहे। जिन्होंने 100 में 100 प्रश्नों के उत्तर मात्र 10 मिनट से भी कम समय में पूरे किए।
चैंपियन 3707 विद्यार्थी रहे। जिन्होंने 80 से 99 के बीच नंबर प्राप्त किया। विनर स्टूडेंट्स 9681 रहे जिन्होंने 60 से 79 नंबर के बीच उनकी अंक प्राप्त किए वे सभी विनर हुए और टापर स्टूडेंट्स 2500 थे जिन्होने 40 से 59 के बीच नंबर प्राप्त किया ।
वाराणसी से 7 विद्यार्थी चैम्पियन आफ चैंपियन हुए जिसमें लेबल जीरो में रित्विजा जिन्होंने 5.55 मिनट में 100 प्रश्न किया , लेबल 1 में आरना 9.23 मिनट ,लेबल 4 में शिवांश अग्रवाल 9.09 मिनट , लेबल 5 पार्षिद शास्त्री 6.56 , आर्व शर्मा 3.11 मिनट और काम्या सिंह ने 8.21 मिनट लेबल 6 निष्ठा मिश्रा 8.21 मिनट । वाराणसी से 30 स्टूडेंट्स चैंपियन, 10 स्टूडेंट्स विनर और 19 स्टूडेंट्स टापर रहे।
इसी के साथ हर वर्ष की भांति इस वर्ष 70 विद्यार्थियों ने अपने आठ लेबल सफलता पूर्वक पूरा किए और वो स्टूडेंट्स गैजुएट इन अबेकस कहलाएं इसमें 5 स्टूडेंट्स वाराणसी से हैं परिधि शर्मा, सानवी राज , सोना चौबे, आयूषी सिंह, अशिता आर्या इन्हें ग्रैजुएशन गाउन पहना कर आज उन्हें गैजुएट इन अबेकस का प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया।
सभी कल्चरल प्रोग्राम प्रस्तुत करने वाले माता-पिता और बच्चों को हमारे मुख्य अतिथि के हाथों से प्रमाणपत्र और मैडल दिया गया।
इस अवसर पर अनुराग , हितेश, जिया मैम , सुषमा मैम, प्रियंका रत्ना आदि लोग उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का समापन श्रीमती सरिता अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद देकर किया।
