तकनीक एवं प्रबंधन के क्षेत्र में अपार सम्भावनाएं

 

वाराणसी। उदय प्रताप कालेज परिसर स्थित राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में बीबीए एवं बीसीए के ओरिएंटेशन में बुधवार को आईआईएम लखनऊ के प्रो. प्रकाश सिंह उद्योग-व्यापार के वर्तमान परिदृश्य पर प्रकाश डाला। कहा कि आज भारत विश्व-अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण देश बनकर उभर चुका है। विदेशी निवेश के परिणामस्वारूप तकनीक एवं प्रबंधन के क्षेत्र में अपार सम्भावनाये है। इस क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों में उद्योग-व्यापार की असीम सम्भावनएं है। उन्होंने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक उपयोगी कौशल सीखने पर जोर दिया। सचिव व डिविशनल अध्यक्ष आईआईए नीरज पारीख ने अपने विचार सांझा किए। संचालन डॉ नीतू रंजन अग्रवाल और धन्यवाद ज्ञापन डॉ प्रीति सिंह ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *