
रंगारंग संस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने मोहा मन
वाराणसी । करौदी स्थित ब्राइट बिगनिंग स्कूल का तीसरा वार्षिक उत्सव गुरुवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया गया । समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीआरएम पूर्वोत्तर रेलवे अजय सिंह, विशिष्ट अतिथि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के विशेष कार्यपालक अधिकारी (एसडीएम) पवन प्रकाश पाठक, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के धर्म विज्ञान संकाय में प्रोफेसर डॉक्टर चंद्रमौली द्विवेदी, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के भू भौतिक विभाग मैं प्रोफेसर डॉ राजीव भाटला एवं विद्यालय के अध्यक्ष इंजीनियर हीरालाल द्विवेदी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माला पहनाकर एवं दीप प्रजवलन करके किया। सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ गणेश एवं सरस्वती वंदना से हुआ। समारोह में बच्चों नें एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर उपस्थित श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महाभारत के द्रोपदी चीरहरण के पसंद के प्रसंग का सुंदर मंचन कर बच्चों ने यह संदेश दिया कि अब समय आ गया है महिलाओं को शास्त्र के साथ शस्त्र भी उठाना चाहिए। बच्चों ने करने का सुंदर प्रदर्शन आत्मरक्षा का भी संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम से हुआ। एडीआरएम पूर्वोत्तर रेलवे अजय सिंह ने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं और ब्राइट बिगनिंग स्कूल जिसका अर्थ ही है शुरुआत से ही चमकना। इनको देखकर हम निश्चित है कि इनका जीवन प्रकाशवान रहेगा क्योंकि शुरुआत से ही जब नीव मजबूत होता है तो भविष्य उतना ही उज्जवल रहता है। समारोह को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथियो ने कहा कि आज के समय में बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा देना बहुत ही जरूरी है बिना संस्कार के शिक्षा किसी काम का नहीं है । स्कूल के अध्यक्ष इंजीनियर हीरालाल द्विवेदी ने कहा कि विद्यालय का हमेशा से प्रयास रहता है कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार भी डाला जाए । इसी को ध्यान में रखते हुए इस विद्यालय की स्थापना की गई है और यही प्रयास रहेगा कि बच्चों को यहां संस्कार भी मिले ।
संस्था के निदेशक डॉक्टर अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य है की भीड़ से हटकर ऐसी शिक्षा बच्चों को दी जाए जो बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हो तथा विशेष रूप से संस्था में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेलकूद सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ उनका भविष्य के लिए तैयार करना हमारे उच्च प्राथमिकता हमेशा से रही है। आए हुए अतिथियों का स्वागत संस्था के उपनिदेशक का श्रीमती संगीता द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम का संचालन में विद्यालय व वार्षिक रिपोर्ट विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा ड़े ने किया तथा धन्यवाद श्रीमती संगीता द्विवेदी ने किया । इस अवसर प्रमुख रूप से संस्था के कार्यालय प्रबंधक मनमोहन विश्वकर्मा, अस्मिता द्विवेदी पायल कश्यप सहित विद्यालय के अध्यापक छात्राएं उपस्थित थे।
