राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत दक्षिणी विधानसभा में निकली अमृत कलश यात्रा

 

वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुए राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत दक्षिणी विधानसभा में अमृत कलश यात्रा निकाली गई। डमरू, शंखनाद, ढोल मजीरे के बीच निकली इस कलश यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता एवं काशीवासी देश भक्ति गीत गाते एवं‌ वीर शहीदों की जय-जयकार करते चल रहे थे।

शहर दक्षिणी विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी के संयोजन में गोदौलिया से प्रारंभ हुई अमृत कलश यात्रा में सबसे आगे भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, लोकसभा प्रभारी एवं एमएलसी अश्विनी त्यागी, शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी एवं भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर अमृत कलश लेकर चल रहे थे। यात्रा के दौरान काशीवासियों के साथ विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों एवं संस्थाओं ने पूरी श्रद्धा भाव के साथ अमृत कलश में अक्षत (चावल) एवं मिट्टी अर्पित की।

नीचीबाग स्थित भाजपा कार्यालय पर यात्रा का समापन हुआ। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि इस अभियान की शुरुआत भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ 8 सितम्बर से की गयी है। मेरी माटी मेरा देश अभियान के अन्तर्गत कलशों में एकत्रित की गयी मिट्टी का उपयोग दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बनने वाली अमृत वाटिका ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की प्रतिक होगी। इसके अलावा दिल्ली में एक शिलाफलकम् स्थापित किया जाएगा, जिस पर देश के वीर शहीदों के नाम अंकित किया जाएंगे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।

लोकसभा प्रभारी एवं एमएलसी अश्विनी त्यागी ने कहा कि देश को आजाद कराने हेतु अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले भारत माता के वीर सपूतों के सपनों का भारत बनाने हेतु सबका योगदान आवश्यक है।

कार्यक्रम के संयोजक शहर दक्षिणी विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि हमारी स्वतंत्रता के लिए हमारे लाखों वीर सपूतों ने प्राणों की आहुति दी है। जिनमें से कुछ वीर शहीद ऐसे हैं जिनके बारे में देशवासी जानते ही नहीं है। जो आजादी की लड़ाई में वीर गति को प्राप्त हो गये। इस कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे वीर सपूतों के बारे में बताने का भी काम किया जाएगा।

अमृत कलश यात्रा में काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, लोकसभा प्रभारी एमएलसी व प्रदेश के पूर्व महामंत्री अश्वनी त्यागी, विधायक व पूर्व राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, क्षेत्रीय सह मीडिया संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, आत्मा विश्वेश्वर, आलोक श्रीवास्तव, साधना वेदांती, इंजीनियर अशोक यादव, मधुकर चित्रांश, संदीप केशरी, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, शैलेंद्र मिश्रा सोनू , प्रीति पुरोहित, नेहा कक्कड़, नीरज जायसवाल, दिलीप साहनी, वैभव कपूर, गोपाल जी गुप्ता, नलिन नयन मिश्र, संदीप चौरसिया, जितेन्द्र यादव, सुरेश चौरसिया, विवेक जायसवाल, रोहित जायसवाल, संजय केसरी, श्रवण गुप्ता, अभिजीत भारद्वाज, कनकलता मिश्र, अनंत राज गुप्ता, इंद्रेश सिंह, किरण केशरी, सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *