गुरूवार को मनाया जाएगा ‘विरोध दिवस’

 

वाराणसी। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर निजीकरण एवं उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में चल रहा आंदोलन बुधवार को 399वें दिन भी जारी रहा। बनारस सहित प्रदेशभर में बिजली कर्मियों ने व्यापक विरोध प्रदर्शन किया।

वक्ताओं ने बताया कि आंदोलन के 400 दिन पूर्ण होने पर नए वर्ष के पहले दिन 1 जनवरी को ‘विरोध दिवस’ मनाया जाएगा। इस अवसर पर समस्त ऊर्जा निगमों के कर्मचारी, संविदा कर्मी, जूनियर इंजीनियर एवं अभियंता दाहिने बाजू पर काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे तथा भोजनावकाश अथवा कार्यालय समय के बाद विरोध प्रदर्शन करेंगे।

संघर्ष समिति ने मांग की कि जब ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा विधानसभा में स्पष्ट कर चुके हैं कि निजीकरण का कोई निर्णय नहीं है, तो प्रबंधन निजीकरण की सभी प्रक्रियाएं तत्काल निरस्त करे। समिति ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण आंदोलन के बावजूद कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

सभा को ई. अवधेश मिश्रा, ई. मायाशंकर तिवारी, राजेन्द्र सिंह सहित अन्य ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *