
वाराणसी।अबेकस डाट काम के 21 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया।इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता वैदेही सिंह उपस्थित रहीं। जिनका स्वागत अबेकस सीखों डाट काम की डायरेक्टर श्रीमती सरिता अग्रवाल ने बुके और अंग वस्त्र देकर किया। डायरेक्टर श्रीमती सरिता अग्रवाल ने संबोधित करते हुए बताया कि आज अबेकस सीखों डाट काम अपने 21 वर्ष पूरा कर चुकी है ।
उन्होंने बताया कि संस्था का प्रारंभ मात्र एक बच्चे को गणना सिखाने से हुआ था जो आज विश्व के अलग अलग देशों में फ़ैल चुकी है।
उन्होंने ने बताया कि हम अबेकस सीखों डाट काम में सिर्फ गणना करना ही नहीं सिखाते बल्कि छात्राओं के मानसिक विकास पर भी कार्य करते हैं कक्षाएं केवल दो दिन शनिवार और रविवार चलती है। रविवार को दो घंटे चलने वाली में बच्चों को अलग अलग एक्टीविटी करवाईं जाती है। जिससे उनमें मानसिक क्षमता का विकास अत्यंत तेज़ी से होता है ।
नव वर्ष के कार्यक्रम का संचालन अबेकस की छात्राओं संस्कृति, निष्ठा और अद्विका , आनया, समृद्धि ने किया। भारतीय संस्कृति को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना से हुआ।
सभी छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।अभिभावक भी गायन और नृत्य कर खूब तालियां बटोरी।
विभिन्न-विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चे ने अलग-अलग ब्रेन एक्टीवेशन गेम्स खेलें। कुछ छात्रों ने तो हंसा देने वाले चुटकुले भी सुनाएं। पेपर गेम सब छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को बहुत ही अच्छा लगा ।
कार्यक्रम में सभी नृत्य, गायन, श्लोक, विचार व्यक्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर संस्था के संचालक विजय अग्रवाल, अध्यापिका फातिमा, सुषमा, प्रियंका, आरती, आर्या किरन आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन इन्स्टीट्यूट की डायरेक्टर श्रीमती सरिता अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद देकर किया।
