वाराणसी ।1 जनवरी 2026 अयोध्या में भगवान राम के विग्रह प्राण प्रतिष्ठा का दो वर्ष पूर्ण होने पर पौष माह के तेरस तिथि पर गुरुवार को सामने घाट के नवनिर्मित घाट पर शिवाजी नगर कॉलोनी स्थित स्वामी नारायणानन्द तीर्थ वेद विद्यालय के बटुको ने भगवान सूर्य एवं मां गंगा का विशेश पूजन अर्चन की। साथ ही आंग्ल नव वर्ष पर भी पूरे विश्व में शांति की कामना को लेकर प्रार्थना की।

समारोह का शुभारंभ समाजसेवी एवं जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र, विद्यालय के प्राचार्य जयंतपति त्रिपाठी, वेदाचार्य अमित कुमार पांडे नें सर्वप्रथम बटुकों के साथ भगवान सूर्य को अर्ध देकर एवं मां गंगा का पूजन अर्चन करके किया। वेद मंत्रो के बीच बटुको ने भगवान सूर्य एवं मां गंगा का पूजन अर्चन किया।

इस अवसर पर समाजसेवी रामयश मिश्र ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के दिव्य एवं भव्य प्रतिमा एवं मंदिर क प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे होने पर आज बटुकों ने भगवान सूर्य मां गंगा का विशेष दर्शन विशेष पूजन अर्चन किया। यह सनातन धर्म खासकर हिंदुओं के लिए खुशी की बात है कि हमारे भगवान राम अयोध्या में आन बान शान के साथ प्रतिष्ठित हो गए हैं। साथ ही हम मां गंगा के तट से इस आंग्ल वर्ष पर भी विश्व में सुख समृद्धि एवं शांति की कामना करते हैं। सनातन धर्म हमेशा वसुदैव कुटुंबकम के सिद्धांत पर चलता है और यह मानता है कि पूरा विश्व ही एक परिवार है और आज इस आंग्ल वर्ष पर भी पूरे विश्व में शांति की कामना करता है।

वेद विद्यालय के प्राचार्य जयंत पति त्रिपाठी ने कहा कि आज अयोध्या में भगवान राम के मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्ष के उपलक्ष में गंगा के पावन तट पर आयोजित समारोह में शामिल होकर बहुत ही खुशी मिली भगवान राम हमारे सनातन धर्म के मूल है। 

वेदाचार्य अमित कुमार पांडे ने कहा कि हमें गर्व है कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के प्रतिष्ठा का आज दो वर्ष पूरा हो रहा है ।इसी के खुशी में हम लोगों ने आज गंगा तट पर धार्मिक आयोजन किए हैं साथ ही पूरे विश्व में शांति रहे । लड़ाई झगड़ा बंद हो इसकी भी कामना आज आंग्ल नव वर्ष पर हम लोगो ने की। पूजन अर्चन में दर्जनों बटुक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *