वाराणसी। जनपद में लगातार पड़ रही अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार जनपद के सभी राजकीय विद्यालय, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय तथा सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में 9 एवं 10 जनवरी को कक्षा 9 एवं 11 की कक्षाओं का भौतिक रूप से संचालन बंद रहेगा। हालांकि विद्यालय अपनी सुविधा के अनुसार इन कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे। वहीं, वर्तमान में संचालित प्री-बोर्ड परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संपन्न कराई जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने समस्त प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *