वाराणसी। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में बुधवार को केंद्र के निदेशक प्रो. विधु द्विवेदी के कुशल दिशा-निर्देशन में छात्रों द्वारा भव्य ‘रुद्राभिषेक एवं पूजन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नूतन वर्ष के उपलक्ष्य और शैक्षणिक वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा के संचार हेतु आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य सभी के स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और संस्थान की निरंतर प्रगति की कामना करना था।

इस अवसर पर प्रो. विधु द्विवेदी ने छात्रों के इस आध्यात्मिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल मन को शांति प्रदान करते हैं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों को भी जीवित रखते हैं।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय के गणमान्य प्रो रामपूजन पांडेय,प्रो रमेश प्रसाद,प्रो अमित कुमार शुक्ल,डॉ रविशंकर, डॉ विशाखा शुक्ला, डॉ रानी द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। इसके साथ ही कौशल केंद्र के समस्त अध्यापकगण और कर्मचारियों ने भी पूजन में भाग लिया।

अंत में आरती के पश्चात सभी उपस्थित जनों में प्रसाद वितरण किया गया। पूरा वातावरण ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से भक्तिमय हो उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *