सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय व महाविद्यालय में परीक्षा शुरू
वाराणसी/सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में आज दिनांक 09.01.2026 से संचालित पाठ्यक्रमों शास्त्री प्रथम सेमेस्टर (2025-2029) एवं शास्त्री पंचम सेमेस्टर (2023-2026 के संस्थागत / व्यक्तिगत / भूतपूर्व / बैक / श्रेणी सुधार / एकविषयक के विश्वविद्यालय परिसर स्थित परीक्षा केन्द्र परीक्षा भवन में संचालित हो रही है।
केन्द्राध्यक्ष प्रो. राजनाथ एवं प्रो शंभूनाथ शुक्ल ने बताया की उक्त दोनों पाली में कुल 2145 छात्र व छात्राओं ने पंजीकरण कराये थे जिसमें लगभग सभी छात्र उपस्थित होकर परीक्षा के पहले दिन परीक्षा शांति एवं सुचितापूर्ण सम्पन्न हुई।
परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार ने बताया की विश्वविद्यालय परिसर एवं उत्तर प्रदेश व बाहर के राज्यों में कुल कुल लगभग 35 हजार छात्र/छात्रायें पंजीकरण कराये है परिसर के आलावा पूरे देश में कुल 362 केंद्रों पर शांतिपूर्ण लगभग सभी छात्र एवं छात्राएं उपस्थित होकर शांति पूर्वक परीक्षा दिये।
*सभी केन्द्राध्यक्षओं को सख्त निर्देश*-
परीक्षा नियंत्रक ने बताया की सभी केन्द्राध्यक्षओं को सख्त निर्देश दिया गया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार कि लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी अगर किसी भी प्रकार कि सूचना प्राप्त होती है तो उसके ऊपर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
