
रिपोर्ट चंद्र मोहन तिवारी
लखनऊ। मकर संक्रांति पर्व पर नमो कंचन सेवा समिति ने ठंड से बचाव हेतु जरूरत मंदों को कंबल का वितरण किया।
कंबल वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व अध्यक्ष कंचन सोलंकी एवं सचिव सोनू ने किया।
अध्यक्ष कंचन ने पदाधिकारियों संग भगवान सूर्य की विधिवत पूजा अर्चना की। तथा सुख शांति व समृद्धि की कामना की।
तत्पश्चात् नमो कंचन सेवा समिति ने गरीब व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया।
अध्यक्ष ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के कमजोर असहाय एवं वंचित की सहायता करना।
