
वाराणसी। सोमवार को यज्ञ नारायण सेवा समिति के तत्वावधान में मडुवाडीह के सरकारी पुरा में सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत व श्री विष्णु महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। महायज्ञ का शुभारंभ से पूर्व प्रातः कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। सरकारी पुरा में बने यज्ञ मंडप से शुरू हुए कलश यात्रा में सबसे आगे बैंड बाजा वाले राम धुन बजाते हुए चल रहे थे । उसके पीछे हजारों नर नारी हाथों एवं सर पर कलश लिए हुए चल रहे थे। उनके पीछे कथा मर्मज्ञ आचार्य अवनीश भाई जी महाराज उनके पीछे यज्ञ के यजमान एवं कर्ताधर्ता पंडित सुरेश चंद्र शुक्ला उर्फ पप्पू गुरु जी महाराज चल रहे थे। उनके पीछे उनके पुत्र भागवत पोथी को सर पर लिए हुए चल रहे थे।
सरकारीपुरा यज्ञ मंडप से शुरू हुआ कलश यात्रा लहरतारा स्थित राम जानकी मंदिर, शीतला माता मंदिर होते हुए पुन: यज्ञ मंडप पर आकर समाप्त हुआ।
यज्ञ के यजमान पंडित सुरेश चंद्र शुक्ला उर्फ पप्पू गुरु ने बताया कि पूरे विश्व में भारत को एक बार पुन: विश्व गुरु बनाने की कामना को लेकर यह यज्ञ किया जा रहा है और इस यज्ञ के माध्यम से भारत को आर्थिक मानसिक एवं शारीरिक संपन्न बनाने की कामना हेतु यज्ञ कुंड में आहुति डाली जाएगी।
इसके पश्चात श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ आदित्य मिश्र के आचार्यतव में 12 ब्राह्मणों द्वारा पंचांग पूजन, गणेश पूजन से शुरू हुआ। इसके पश्चात वेद मंत्रो के बीच मंडप प्रवेश हुआ तथा ब्राह्मणों द्वारा अरणी मंथन से अग्नि प्रज्वलित करने के साथ ही यज्ञ का शुभारंभ हो गया। यज्ञकर्ता श्री महंत साकेत धाम पीठाधीश्वर श्री श्री भगवान वेदांताचार्य महाराज ने कहा कि यज्ञ जहां भी होता है वहां का वातावरण शुद्ध होता है और श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का तो बहुत ही लाभ जनमानस को मिलता है। इस यज्ञ में शामिल होने से जहां दुख दरिद्रता नष्ट होती है वही भगवान सभी सुखों की प्राप्ति कराते हैं।
सांयकाल में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ श्रीधाम वृंदावन से पधारे आचार्य अवनीश भाई जी महाराज ने भागवत कथा के महात्म का सुंदर वर्णन करते हुए कहा की भागवत कथा सुनने से सभी सुखों की प्राप्ति होती है और भागवत चरणों की प्राप्ति होती है ।
उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मानव जन्म मरण के बंधन से मुक्त होता है और उसे सद्गति मिलती है ।कथा के अंत में जजमान पंडित सुरेश चंद्र शुक्ला उर्फ पप्पू गुरु ने आरती कर भक्तों में प्रसाद का वितरण किया।
कलश यात्रा में यज्ञ के संरक्षक डॉक्टर डीबी मिश्रा, माड़वारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद गुप्ता, महामंत्री काशीनाथ गुप्ता, व्यापारी तिलों की नाथ गुप्ता, अरविंद जायसवाल, श्याम जी शुक्ला, प्रसिद्ध गायक अमलेश शुक्ला, डॉक्टर कार्तिकेय, कार्तिकेय मिश्रा, केशव यादव, चंदन प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, वीरेंद्र गुप्ता, किशन जयसवाल सहित हजारों लोग कलश यात्रा में शामिल हुए।
