रिपोर्ट :-अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी।रामराज्य पट्टाभिषेक के महोत्सव पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए हुए भक्तगण मानसरोवर स्थित श्री राम तारक आंध्रा आश्रम पर रामायण पाठ कर में शामिल हो रहे हैं। महोत्सव दिनांक 28 जनवरी2026 तक चलता रहेगा।

लगभग 108 ब्राह्मण भक्तगण रामायण पाठ कर रहे हैं। इसके पूर्व संध्या पर जन जागरण हेतु छेत्र में विशाल शोभायात्रा निकालकर परिक्रमा किया गया। जिससे जनता उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य के भागीदार बने।

उक्त शोभायात्रा आश्रम से निकलकर केदार बाजार, सोनारपुरा, फरीद पूरा, बाग हारा , मानसरोवर छेत्र में चक्रमण करते हुए पुनः आश्रम में में आकर समाप्त हुआ। आश्रम में पहुंचकर भजन कीर्तन हुआ। जलूस केदार बाजार स्थित केदार मंदिर पहुंचने पर मंदिर के महंत जी ने जोर दार स्वागत करते हुए राम तारक आंध्रा आश्रम के ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री जी तथा स्वामी जी को अंदर ले जाकर भव्य स्वागत किए। साथ ही विधि विधान से बाबा केदार जी का पूजा अर्चना करवाए।

सम्पूर्ण कार्यक्रम पंडित यू वी सोमायाजुल महाराज की निर्देशन पर चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *