
अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजन
वाराणसी। ट्रस्ट श्री जगन्नाथ जी के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 जनवरी को अयोध्या में हुए प्रभु श्रीराम मंदिर में रामलला प्रतिष्ठा दिवस के तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष में नगवां स्थित ट्रस्ट के बड़े हनुमानजी मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। पाठ का शुभारंभ गुरुवार को हनुमान जी के भक्त डॉक्टर शुकदेव त्रिपाठी, आचार्य राम नारायण त्रिपाठी ने हनुमान जी का विधि विधान से पूजन अर्चन एवं आरती करके किया। इसके पश्चात आचार्य संदीप जी और उनकी भक्त मंडली द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का गान किया गया। सुंदरकांड के दोहों एवं चौपाइयों से पूरा मंदिर परिसर गूंज रहा था। डॉक्टर शुकदेव त्रिपाठी ने बताया कि अयोध्या में भगवान रामलला
के प्राण प्रतिष्ठित होने की खुशी में हर वर्ष मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाता है। हनुमान जी कलयुग के अजर अमर देवता है उनसे यही प्रार्थना किया जाता है कि वह सनातन धर्म को और मजबूत बनाने में हम लोगों को बल प्रदान करें। सुंदरकांड पाठ के पश्चात ट्रस्ट के सचिव शैलेश त्रिपाठी ने हनुमान जी की विधिवत आरती कर भक्तों में प्रसाद का वितरण किया।
इस अवसर पर देवेश त्रिपाठी सहित ट्रस्ट के ट्रस्टी व सदस्य एवं काफी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।
