
वाराणसी।जगतपुर पी जी कॉलेज, में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भावपूर्ण समापन प्रेरणादायक, गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
सात दिनों तक सेवा, समर्पण और सामाजिक जागरूकता की अलख जगाने वाले इस शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवक एवं सेविकाओं के भावनाओं में गर्व एवं कार्य करने का जुनून झलक रही थी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अनिल प्रताप सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
प्रथम सत्र में सड़क सुरक्षा पर रैली निकाल कर सीट बेल्ट का प्रयोग, बिना हेलमेट न चलने, यातायात नियमों के बारे में जगतपुर गांव में लोगों को जागरूक किया।प्रस्तुत किया गया। द्वितीय सत्र में समापन के अवसर पर छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, नुक्कड़ नाटक एवं सप्तदिवसीय रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संजय प्रधान ने किया। डॉ. चंद्रशेखर पाण्डे, डॉ. सुरेश सिंह, श्री विनय पाण्डे, श्री संतोष सिंह ने अपना पूर्ण योगदान दिया।
