
अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
बृहस्पतिवार मूलांक 1 और भाग्यांक 5 ।
इस दिन से नवरात्रि के पावन दिन शुरू होगे। पहला दिन मां शैलपुत्री का है । इस दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त प्रातः 06.09 से 08.06 तक रहेगा। यह दिन करियर में नई जिम्मेदारियों, नेतृत्व क्षमता और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ तरक्की का योग बना रहा है। घर में स्वास्तिक बनाएं।आम का तोरण लगाएं। मंदिर में जल का कलश रखें। मां दुर्गा का विधि-विधान से स्वागत करें। शैलपुत्री मां को देशी गाय के घी में बने हुए हलुआ का भोग लगाएं गेहूं के आटे की जगह सिंघाड़ा या कूटू का आटा हलुआ में डालें।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
मूलांक 1 के जातकों को आज उनके नौकरी में सराहा जाएगा। बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग हैं, आत्मविश्वास बढेगा। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा।
उपाय – जल में हल्दी मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। साथ ही मां को मिश्री और सफेद फूल भी अर्पित करें।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
मूलांक 2 के जातकों के जीवन में रचनात्मकता बढ़ेगी। भावुक होकर फैसले लेने से बचें और साझेदारी और जिम्मेदारी से व्यापार और नौकरी के कार्यों में ध्यान दें।
उपाय – बच्चों में कापी पेन्सिल बांटे। साथ ही मां दुर्गा को दूध/रबड़ी या दूध से बनी वस्तुओं का भोग।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
मूलांक 3 के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा और कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं।
उपाय – गुरू के चरणों में मीठा अर्पित करें। साथ ही मां दुर्गा को आज सफेद मिठाई का भोग लगाएं यह शुभ होता है।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
मूलांक 4 के जातकों के जीवन में आज नौकरी बदलने या नई योजना शुरू करने के लिए अच्छा दिन है इससे तरक्की के द्वार खुलेंगे और धन आगमन होगा।
उपाय – बेसन से बनी मिठाई किसी बुजुर्ग महिला को दें। साथ ही मां दुर्गा को लाल चंदन अर्पित करें ।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
मूलांक 5 के जातकों का आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। धन लाभ के योग हैं, व्यापार यात्रा सफल हो सकती है।
उपाय – यात्रा पर जाने से पहले अपने साथ 5 हरी इलायची अवश्य रखें। साथ ही मां दुर्गा को आज सफेद मिठाई का भोग लगाएं ।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
मूलांक 6 के जातकों के व्यापार में की गई मेहनत की तारीफ होगी, मुश्किल से मुश्किल काम भी पूरे होंगे। रिश्तों में प्यार और सामंजस्य बढ़ेगा।
उपाय – पीली मिठाई बच्चों में बांटें। साथ ही मेवे की खीर का भोग मां दुर्गा को लगाएं।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
मूलांक 7 के जातकों का आज भाग्य साथ देगा।मानसिक शांति मिलेगी। आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा, कोई पुरानी समस्या दूर होगी।
उपाय – पीपल के पेड़ के जड़ के पास की मिट्टी को माथे से लगा कर दिन की शुरुआत करें। साथ ही पीली और सफेद मिठाई का भोग मां दुर्गा को लगाएं ।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
मूलांक 8 के जातकों के करियर में आज स्थिरता आएगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुधरेगी। अनावश्यक खर्च से बचें।
उपाय – दुर्गासप्तशती का पाठ करें। साथ ही आलू के हलुआ का भोग मां दुर्गा को लगाएं ।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
मूलांक 9 के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। कुछ नया सीखने की प्रेरणा मिलेगी। कोई नया काम करेंगे जिसमें सफलता मिलेगी और नेतृत्व क्षमता निखरेगी। बड़ों का सलाह लें।
उपाय – हल्दी का दान करें। साथ ही मां दुर्गा को आज सफेद मिठाई का भोग लगाएं यह शुभ होता है।
