रिपोर्ट :-अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी ।77 वें गणतंत्र दिवस पर जंगमबाडी स्थित समाज संगठन के मुख्यालय पर वरिष्ठ पदाधिकारी प्रवीण विश्वास के नेतृत्व में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया।

समाज संगठन के राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नीता सेनगुप्त जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराए।

समाज के समस्त सदस्यगण उपस्थित रहकर सलामी दिए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नीता सेनगुप्त जी ने कहा देश की आजादी हुए 77 साल हो गए। बल्कि आज भी हम सभी पराधीन तरह जी रहे हैं। हमे जागना है दोस्तो। देश के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। आज देश पहले से ज्यादा विकास हुआ है। भारत तरक्की किया है। पूरे विश्व में अपना एक अलग छवि बनाया है। हम सब एक है।

वरिष्ठ पदाधिकारी प्रवीण दादा ने कहा हमारी संगठन बनारस ही नही सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में कही भी ज़रूरत होती है , हमारे संगठन के सदस्य गण तन मन धन से सेवा के तत्पर रहते हैं। कोई भी त्योहार हो रात दिन सेवा करते हैं। पुलिस प्रशासन के साथ ताल मेल कर समस्त कार्यक्रम को सफल बनाते हैं। हमारे सभी सदस्यगण निस्वार्थ सेवा में लगे रहते हैं। बनारस, मुगल सराय, गोरखपुर , लखनऊ आदि स्थानों पर हमारे सदस्यगण सेवा कार्य में लगे हुए हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती अमृता कानूनगो, विजय मिश्रा, तुषार चौरसिया, सौरभ श्रीवास्तव, अभिजीत कश्यप , शुभोजित सरकार सहित अनेकों सदस्यगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *