
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा प्रधान कार्यालय चेतगंज में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। उप नियंत्रक जितेन्द्र देव सिंह ने झंडा फहराया। इस अवसर पर विशिष्ट कार्य के लिए डिवीजन वार्डेन संजय कुमार राय, कन्हैया लाल,वीवी सुन्दर शास्त्री, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, अभिषेक जायसवाल, समेत दस वार्डेन और स्वयंसेवकों को विशिष्ट कार्य के लिए उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेन्द्र देव सिंह, सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा, विवेक कुमार और चीफ वार्डेन विनोद गुप्ता ने मेडल से सम्मानित किया किया। संचालन एडीसी इरफानुल होदा ने किया।
इस अवसर पर डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, ओमप्रकाश श्रीवास्तव,वीवी सुन्दर शास्त्री, कन्हैया लाल यादव,मंगला प्रसाद, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा और अभिषेक जायसवाल,अयन बोस, संदीप,दिलीप पांडेय समेत अन्य विभिन्न प्रखंडों से स्वयंसेवक, वार्डेन शामिल थे।
