
रिपोर्ट :-आशीर्वाद सिंह/अनुपम भट्टाचार्य

वाराणसी।रविवार को मैदागिन स्थित पराड़कर स्मृति भवन के सभागार में भारतीय सबका दल व भारत बचाओ मोर्चा की तरफ से आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मा० कृष्ण नारायण सोनी व संचालन भारतीय सबका दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० ईश्वर दयाल सिंह सेठ जी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा की पूर्वाचल वासियों के लिए पूर्वांचल राज्य की आज बहुत जरुरत है और पूर्वाचल की राजधानी वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर में से कोई एक होनी चाहिए तभी पूर्वांचल का विकास संभव है, साथ ही साथ भारत के हर व्यक्ति को 2000/- रु० प्रति माह वोटर-शिप या वोटर पेंशन भत्ता दिया जाना चाहिए ताकि राम राज्य की परिकल्पना साकार हो। भगवान् विश्वकर्मा के वंशजो तथा शिल्पकारों के लिए विश्वकर्मा पञ्च शिल्पी आयोग का गठन होना चाहिए और बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी में महान संत नरहरी दास जी का भव्य गेट व मूर्ति की भी स्थापना की जानी चाहिए ताकि स्वर्णकार समाज को आत्मीय गौरव अनुभूत हो।
भारत के किसानों, व्यापारियों, महिलाओं, सरकारी संस्थानों का निजीकरण व शिक्षित नवजवानों को बेरोजगारी भत्ता तथा दोहरी शिक्षा नीति की आलोचना करते हुए, केंद्र व प्रदेश सरकार के नीतियों की आलोचना की।
सभा में उपस्थित आरत बचाओ मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक मा० आर० एस० मानव जी ने अपने विचारों में इन तमाम मुर्दों का समर्थन करते हुए कहा की आज विशेष रूप से नौजवान, व्यापारी, महिलाएं, किसान, कामगार बुरी तरह से त्रस्त है आने वाले आसन्न चुनावों में केंद्र व प्रदेश के सरकारों का बुरा हाल होगा और जनता इन सरकारों को सबक सिखाएगी। तमान राष्ट्रीय अध्यक्षों ने अपने-अपने संबोधन में व्यापार नीति, शिक्षा नीति, स्वास्थ्य नीति महिला हिंसा तथा प्रदेश और केंद्र की सरकार की तानाशाही नीतियों का जमकर आलोचना की तथा स्वर्णकार समाज के सम्मानित लोगों व विद्वानों तथा महिलाओं को अंग वस्त्रम् एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर लोगों का अभिनन्दन किया गया। सभा में मुख्य रूप से उपस्थित मा० नंदा सिंह चौहान (रा० अ०), मा० बी० एल० सोनकर (रा० अ०), मा० ई० सुशील कुमार रत्नाकर (रा० अ०), मा० अजय कुमार विश्वकर्मा (रा० अ०), मा० चन्द्र पाल सिंह वाल्मीकि (रा० अ०), मा० मिठाई लाल प्रजापति (रा० अ०), मा० अजय वर्मा (रा० अ०), मा० आर० एन० मानव (रा० अ०), मा० के० के० यादव (रा० म० सचिव) जी रहे तथा पुरे सभा की शानदार अध्यक्षता मा० रवि सर्राफ (चेयरमैन, स्वर्णकार भारतीय सेवा संस्थान), मा० सरिता सर्राफ (प्रदेश अध्यक्ष), मा० दया शंकर सेठ, मा० विष्णु दयाल सेठ, मा० कमल कुमार सिंह, तथा स्वर्णकार समाज के अनेकों गणमान्य तथा भारतीय सबका दल के संरक्षक मा० कैलाश सिंह विकास, मा० सागर दास जी महाराज, मा० उमा शंकर सिंह, मा० ध्रुव जी सर्राफ (प्रदेश अध्यक्ष) ने आभार व्यक्त करते हुए सभी सम्मानित अतिथियों का काशी में हार्दिक अभिनन्दन एवं स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व सन्त श्रीहरिदास जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर हुआ।
ईश्वर दयाल सिंह सेठ को भारतीय सबका दल का दुबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से घोषित किया गया।
स्वागत रवि सर्राफ संचालन डा कैलाश सिंह विकास व ईश्वर दयाल सिंह सेठ धन्यवाद प्रकाश राम प्रकाश सिंह ने किया।
