
वाराणसी। रविवार को अपना घर आश्रम में बनारस बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारी जन का सम्मान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आश्रम के अध्यक्ष ओंकार नाथ उपाध्याय जी ने बार से सभी पदाधिकारियों का सम्मान अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता विद्या भूषण पाण्डेय,अनिल पाठक,प्रेम शंकर पांडे विवेक शंकर माइकल सहित अनेक विद्वान अधिवक्ता उपस्थित रहे। कर्नल रणजीत उपाध्याय,केदार तिवारी,विनोद द्विवेदी आदि की विशेष उपस्थिति रही।डॉक्टर कात्यायनी ने आश्रम के उद्देश्य एवं क्रियाकलाप का विवरण प्रस्तुत किया।
बार के अध्यक्ष विनोद शुक्ल जी ने अपने ओजस्वी भाषण से समाज की एकता एवं उत्थान के लिए विशेष प्रयास की आवश्यकता बल दिया।
आश्रम के सचिव राकेश कुमार और रवि उपाध्याय जी आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।
