वसन्त कन्या महाविद्यालय में महापौर श्री अशोक तिवारी के अभिनंदनार्थ ‘दीपोत्सव सह स्वरांजलि समारोह

वाराणसी। कमच्छा स्थित वसन्त कन्या महाविद्यालय में वाराणसी नगर निगम के महापौर माननीय श्री अशोक तिवारी जी के अभिनंदनार्थ ‘दीपोत्सव सह स्वरांजलि समारोह’ का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया।

 

समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रेरणास्रोत डॉ. एनी बेसेंट के चित्र पर मुख्य अतिथि एवं प्राचार्या प्रो. आशा यादव द्वारा पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. आशा यादव ने मुख्य अतिथि माननीय महापौर श्री अशोक तिवारी जी को उत्तरीय, तुलसी का पौधा एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं सामाजिक योगदान के लिए अभिनंदित किया। साथ ही, महाविद्यालय की तीन प्रमुख समस्याओं—परिसर में बंदरों के बढ़ते आतंक, कूड़े के नियमित निस्तारण तथा महाविद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर स्थित गली के सुचारु पुनर्निर्माण एवं अतिक्रमण हटाने के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।

 

माननीय महापौर जी ने महाविद्यालय की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उनके निर्देश पर नगर निगम की टीम ने उसी दिन महाविद्यालय परिसर में पाँच बंदरों को पकड़ा तथा इस अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन कूड़ा गाड़ी भेजने, मुख्य द्वार के सामने नई सीवर लाइन बिछाने एवं चौका लगाने तथा परिसर में हरियाली विकसित करने हेतु आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया गया। इस संबंध में उनकी टीम आगामी दो दिनों में महाविद्यालय से संपर्क करेगी।

 

समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों, विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों के निदेशकों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों सर्वश्री शैलेन्द्र जी, जितेन्द्र जी, बिहारी लाल जी, पवन जी, प्रमोद जी एवं मनीष गुप्ता जी आदि का प्राचार्या प्रो. आशा यादव ने उत्तरीय प्रदान कर सम्मान किया।

 

दीपोत्सव समारोह के अंतर्गत मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं प्राचार्या द्वारा सामूहिक रूप से 21 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की ज्योति से सभागार आलोकित हो उठा और संपूर्ण वातावरण प्रकाश, उल्लास एवं मंगलकामना से परिपूर्ण हो गया।

 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में संगीत गायन विभाग की अध्यक्षा प्रो. सीमा वर्मा के निर्देशन में छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ मेवाड़ी एवं गुजराती लोकगीतों की मनोहारी प्रस्तुतियाँ दीं। इन प्रस्तुतियों में तबले पर श्री वसन्त कन्या महाविद्यालय में महापौर श्री अशोक तिवारी के अभिनंदनार्थ ‘दीपोत्सव सह स्वरांजलि समारोह’ का भव्य आयोजन

 

वाराणसी। वसन्त कन्या महाविद्यालय, कमच्छा, वाराणसी में वाराणसी नगर निगम के महापौर माननीय श्री अशोक तिवारी जी के अभिनंदनार्थ ‘दीपोत्सव सह स्वरांजलि समारोह’ का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रेरणास्रोत डॉ. एनी बेसेंट के चित्र पर मुख्य अतिथि एवं प्राचार्या प्रो. आशा यादव द्वारा पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. आशा यादव ने मुख्य अतिथि माननीय महापौर श्री अशोक तिवारी जी को उत्तरीय, तुलसी का पौधा एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं सामाजिक योगदान के लिए अभिनंदित किया। साथ ही, महाविद्यालय की तीन प्रमुख समस्याओं—परिसर में बंदरों के बढ़ते आतंक, कूड़े के नियमित निस्तारण तथा महाविद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर स्थित गली के सुचारु पुनर्निर्माण एवं अतिक्रमण हटाने के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।

 

माननीय महापौर जी ने महाविद्यालय की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उनके निर्देश पर नगर निगम की टीम ने उसी दिन महाविद्यालय परिसर में पाँच बंदरों को पकड़ा तथा इस अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन कूड़ा गाड़ी भेजने, मुख्य द्वार के सामने नई सीवर लाइन बिछाने एवं चौका लगाने तथा परिसर में हरियाली विकसित करने हेतु आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया गया। इस संबंध में उनकी टीम आगामी दो दिनों में महाविद्यालय से संपर्क करेगी।

 

समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों, विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों के निदेशकों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों सर्वश्री शैलेन्द्र जी, जितेन्द्र जी, बिहारी लाल जी, पवन जी, प्रमोद जी एवं मनीष गुप्ता जी आदि का प्राचार्या प्रो. आशा यादव ने उत्तरीय प्रदान कर सम्मान किया।

 

दीपोत्सव समारोह के अंतर्गत मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं प्राचार्या द्वारा सामूहिक रूप से 21 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की ज्योति से सभागार आलोकित हो उठा और संपूर्ण वातावरण प्रकाश, उल्लास एवं मंगलकामना से परिपूर्ण हो गया।

 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में संगीत गायन विभाग की अध्यक्षा प्रो. सीमा वर्मा के निर्देशन में छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ मेवाड़ी एवं गुजराती लोकगीतों की मनोहारी प्रस्तुतियाँ दीं। इन प्रस्तुतियों में तबले पर श्री सौम्यकांति मुखर्जी ने कलात्मक संगत की। सितार वादन विभाग की अध्यक्षा प्रो. मीनू पाठक के निर्देशन में छात्रा जाह्नवी त्रिपाठी ने एकल सितार वादन प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस प्रस्तुति में श्री अमित ईश्वर ने तबले पर संगत की।

 

कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने समारोह की सांस्कृतिक गरिमा को और बढ़ाया। सुश्री आराधना मिश्रा ने रामधुन पर आधारित आकर्षक दीप नृत्य प्रस्तुत कर प्रकाशपर्व की मंगलमय भावना को साकार किया ।

 

मुख्य अतिथि श्री अशोक तिवारी जी ने अपने संबोधन में महाविद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने नवनियुक्त प्राचार्या प्रो. आशा यादव की कर्मठता, निष्ठा एवं दूरदर्शी विकासोन्मुखी सोच की प्रशंसा करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

 

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के संकल्प को साकार करने की दिशा में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं प्राचार्या द्वारा महाविद्यालय परिसर में आम एवं बेल के पौधों का रोपण भी किया गया।

 

कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. प्रीति विश्वकर्मा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शांता चटर्जी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

 

समग्र रूप से समारोह ने भारतीय संस्कृति, संगीत, नृत्य, दीपोत्सव की परंपरा, पर्यावरण चेतना एवं सामाजिक सहभागिता का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। महाविद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय महापौर जी के सहयोग एवं मार्गदर्शन से महाविद्यालय परिसर को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। के निर्देशन में छात्रा जाह्नवी त्रिपाठी ने एकल सितार वादन प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस प्रस्तुति में श्री अमित ईश्वर ने तबले पर संगत की।

 

कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने समारोह की सांस्कृतिक गरिमा को और बढ़ाया। सुश्री आराधना मिश्रा ने रामधुन पर आधारित आकर्षक दीप नृत्य प्रस्तुत कर प्रकाशपर्व की मंगलमय भावना को साकार किया ।

 

मुख्य अतिथि श्री अशोक तिवारी जी ने अपने संबोधन में महाविद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने नवनियुक्त प्राचार्या प्रो. आशा यादव की कर्मठता, निष्ठा एवं दूरदर्शी विकासोन्मुखी सोच की प्रशंसा करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

 

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के संकल्प को साकार करने की दिशा में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं प्राचार्या द्वारा महाविद्यालय परिसर में आम एवं बेल के पौधों का रोपण भी किया गया।

 

कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. प्रीति विश्वकर्मा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शांता चटर्जी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

 

समग्र रूप से समारोह ने भारतीय संस्कृति, संगीत, नृत्य, दीपोत्सव की परंपरा, पर्यावरण चेतना एवं सामाजिक सहभागिता का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया।

 

महाविद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय महापौर जी के सहयोग एवं मार्गदर्शन से महाविद्यालय परिसर को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *