
सीर गोवर्धनपुर, सुंदरपुर और रविंद्रपुरी में पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना,
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार दोपहर एक बजे वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी कर उत्साह जताया।
एयरपोर्ट से अखिलेश यादव सीर गोवर्धनपुर, डाफी स्थित पार्टी के दिवंगत उपाध्यक्ष राजेश यादव नत्थू के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश फौजी के आवास पहुंचकर उनका और उनकी पत्नी का कुशलक्षेम जाना। अखिलेश यादव सुंदरपुर स्थित राजेंद्र विहार कॉलोनी में राजेश सिंह के परिजनों से मिले। इसके बाद रविंद्रपुरी कॉलोनी में पार्टी नेता अशफाक अहमद के आवास पहुंचकर उनके दिवंगत भाई के निधन पर परिजनों को सांत्वना दी।
स्वागत करने वालों में सांसद वीरेंद्र सिंह, सांसद प्रिया सरोज, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, एमएलसी लाल बिहारी यादव, आशुतोष सिन्हा, विधायक तूफानी सरोज, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, प्रदीप कुमार मौर्य, संतोष यादव बबलू, मनोज राय धूपचंडी, अब्दुल समद अंसारी, प्रदीप जायसवाल, डॉ. ओपी सिंह, किशन दीक्षित,विजय टाटा और कल्याण यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply