वाराणसी।मंगलवार को समाजवादी आंदोलन के युवा ध्वजवाहक आजमगढ़ के लोकप्रिय सांसद श्री धर्मेन्द्र यादव जी के 47 वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर हाटकेश्वर महादेव मन्दिर के प्रांगण में रुद्राभिषेक किया गया।

बाबा काशी विश्वनाथ व हाटकेश्वर महादेव व मां नव दुर्ग से उनके दीर्घायु व स्वास्थ लाभ के लिए बाबा से समस्त समाजवादी साथियों ने आशीर्वाद और शुभ आशीष मांगा और उसके उपरांत केक काट कर गरीबों में बांटकर बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन अधिवक्ता मनोज यादव(पूर्व अध्यक्ष)शहर दक्षिणी विधानसभा महानगर समाजवादी पार्टी व अधिवक्ता मनीष यादव(पूर्व प्रदेश सचिव) समाजवादी छात्र सभा द्वारा किया गया ।

मनोज यादव ने कहा माननीय सांसद जी की लोकप्रियता निरन्तर कायम रहे और समाज के सभी वर्गों में को एक माला की तरह गुधकर एक‌ साथ लेकर चले।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप रमाकांत जायसवाल, दुर्गा यादव, मनोज चौरसिया, संदीप पटेल,प्रिंस कुमार, प्रवीण कसेरा, अनिल यादव, शशी कान्त यादव, हर्षित विश्वकर्मा, इम्तियाज मलिक इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *