रिपोर्ट:- अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी।संत रविदास जयंती पर मैदागिन से चल रहे शोभा यात्रा देर रात तक रविदास मंदिर के लिए चलता रहा। जो बांस फाटक, गोदौलिया, मदनपुरा, सोनारपुरा से होते हुए रविदास मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ। विभिन्न प्रांतों से आए हुए भक्तगण हर हर महादेव, जय श्री राम आदि नारे लगाकर शोभा यात्रा लेकर चल रहे थे

कई सामाजिक संगठन के सदस्यों ने उत्साहित होकर जलूस को आगे ले जाने में सहयोग करते रहे। सामाजिक संगठन के प्रदेश महिला अध्यक्ष नीता सेनगुप्त जी के नेतृत्व में अपने सदस्यों को लेकर गढ़ोलिया से लेकर सोनारपुरा तक लगातार चक्रमण करते हुए समस्त शोभा यात्रा को आगे की ओर ले जाने में सहयोग करती रही।

प्रमुख रूप से विजय मिश्रा, अभिजीत कश्यप, तुसार चौरसिया , श्रीमती सुस्मिता भट्टाचार्य सहित अनेकों उपस्थित थे।

पुलिस प्रशासन के जवान भी चप्पा चप्पा अपने प्वाइंट पर रहकर निगरानी करते रहे।

लंका स्थित रविदास गेट के पास नागरिक सुरक्षा के सदस्यों ने सहायता शिविर लगाकर शोभा यात्रा को आगे बढ़ाया। सहायता शिविर का उद्घाटन उप नियंत्रक जितेंद्र देव सिंह जी ने किया। इंफारूल होडा जी ( सहायक उप नियंत्रक ) एवं विवेक राय ( सहायक उप नियंत्रक ) जी भी उपस्थित थे। साथ डिविजनल वार्डन वी वी सुंदर शास्त्री जी, डिप्टी डिविजनल वार्डन अभिषेक जायसवाल जी, घटना नियंत्रक अधिकारी दिलीप पांडेय जी, संतोष मिश्रा, अरुण गुप्ता, राम किशुन राम, भूपेंदर सिंह गिल , श्रीमती साधना यादव, बिपिन पांडेय, समीर जी, अभिजीत कश्यप, मुन्ना लाल यादव, शुशील जायसवाल सहित अनेकों सदस्यगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *