
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा प्रधान कार्यालय (चेतगंज) में सात दिवसीय नागरिक सुरक्षा वार्डेन एवं स्वयंसेवक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का तीसरा चरण शुरू हुआ। उप नियंत्रक सिविल डिफेंस जितेन्द्र देव सिंह की देखरेख में डिप्टी चीफ वार्डेन अविनाश अग्रवाल, डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। शिविर में 120 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। पहले और दूसरे चरण में 240 स्वयंसेवक प्रशिक्षित हो चुके हैं। पहले दिन प्रतिभागियों को नागरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार और आपात स्थितियों से निपटने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। संचालन एवं संयोजन सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा और विवेक कुमार राय ने किया। कार्यक्रम में डिप्टी चीफ वार्डेन अविनाश अग्रवाल, डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा विश्वकर्मा आदि थे।
