वाराणसी।शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. विनय श्रीवास्तव को एक गरिमामय समारोह में सम्मान अवार्ड पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, चिकित्सकों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. विनय श्रीवास्तव के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण और सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. श्रीवास्तव ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी निष्ठा और ईमानदारी से जनसेवा करने की प्रेरणा देगा।

कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *