रिपोर्ट प्रकाश आचार्य

वाराणसी। कज्जाकपुरा स्थित धनवन्तरी अपार्टमेंट के सभागार में रविवार को वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ अंकिता सर्राफा ने रविवार को उपस्थित जनो को वास्तु शास्त्र के महत्व, वास्तु शास्त्र के अनुसार स्थान नहीं होने पर क्या दोष होता है। सही दिशा में होने पर कैसा लाभ मिलता है।वास्तु शास्त्र के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।

उपस्थित जनो के प्रश्न का भी समाधान बतायी। समाधान पाकर प्रश्नकर्ता प्रसन्न दिखे।

नि:शुल्क वास्तु शास्त्र चर्चा एवं निवारण संगोष्ठी में अंकित सर्राफा मुख्य अतिथि रही। आयोजन उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज एसोसिएशन वाराणसी ने किया था।

स्वागत प्रदेश अध्यक्ष मुकुल वर्मा ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह् देकर किया।

संगोष्ठी में सर्वश्री ओ पी सिंह सर्राफा, संजय गुजराती, अमित सर्राफा, आकाश सर्राफा, विपुल गुजराती(पूर्व पार्षद) सहित अनेक वरिष्ठ जन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *